Thursday, October 22nd, 2026

स्काउट एवं गाइड द्वारा आरंग में रोवर-लीडर प्रशिक्षण शिविर

आरंग
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के दिशा निर्देश पर जिला संघ रायपुर द्वारा बेसिक कब मास्टर फ्लॉक लीडर स्काउट मास्टर गाइड कैप्टन रोवर लीडर, रेंजर लीडर का प्रशिक्षण 12 से 18 मार्च तक गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल आरंग में आयोजित किया जा रहा है।

जिला संघ रायपुर के अध्यक्ष जी स्वामी, उपाध्यक्ष गायत्री सिंह एवं नगर पालिका आरंग के अध्यक्ष की उपस्थिति में संचालक स्काउट विभाग मृत्युंजय शुक्ला शिविर संचालक कब विभाग आनंदराम बघेल, शिविर संचालक रोवर विभाग सूरज कसार संचालक गाइड विभाग, अनीता तिग्गा विकास खंड शिक्षा अधिकारी डीएस चौहान एवं गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल के डायरेक्टर की उपस्थिति में 60 प्रतिभागियों के साथ शिविर का आगाज हुआ । यह शिविर राज्य के राज्य मुख्य आयुक्त विनोद सेवालाल चंद्राकर संसदीय सचिव, राज्य सचिव कैलाश सोनी, जिला मुख्य आयुक्त सुरेश शुक्ला जी एवं जिला आयुक्त स्काउट अशोक नारायण बंजारा एवं जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर के दिशा निर्देशन में आयोजित किया जा रहा है व्यवस्थापक के रूप में विकासखंड सचिव धरसीवां मुकेश बोरकर, वजीर खान, नमन साहू, दुर्गा यादव, आशीष वर्मा, भूपेश कुमार साहू एवं अन्य स्काउटर और गाइड डर लगे हुए हैं इस पूरे कार्यक्रम की जानकारी जिला संगठन आयुक्त स्काउट मनोज कुमार वर्मा जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड शाहिना परवीन एवं जिला संगठन आयुक्त गाइड अभिलाषा शुक्ला जी ने दी इस पूरे कार्यक्रम के लिए सत्यनारायण शर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारत स्काउट्स एवं गाइड्स एवं वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व मंत्री ने शिविर की सफलता के लिए सभी को बधाई दी।

 

#प्रशिक्षण शिविर

Source : Agency

पाठको की राय